पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्कर्म ही जीवन में खुशियों का स्रोत : बीके रामप्रकाश

सत्कर्म ही जीवन में खुशियों का स्रोत : बीके रामप्रकाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सत्कर्महीहमारे जीवन में खुशियों का स्रोत है। स्थूल धन, वस्त्र और वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को देना ही वास्तविक सत्कर्म है। शरीर द्वारा कर्म करने वाली चैतन्य आत्मा समझकर कर्म करने से हमारे साधारण कर्म भी मानवता के लिए कल्याणकारी और प्रेरक बन जाते हैं। यह बात सोमवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दयाल बाग स्थित अम्बाला शाखा में न्यूयार्क से पधारे सात अरब सत्कर्मों की महायोजना प्रोजेक्ट के मुख्य संचालक बीके रामप्रकाश ने कही। सभा के मुख्य अतिथि रोटेरियन र|सिंह ढिल्लो ने ब्रह्मा कुमारी के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर एमएस टंडन, नरेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

कैंट दयाल बाग की ब्रह्माकुमारी आश्रम में दिपशिखा करते मेहमान एवं उपस्थित लोग।