पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यातिथि ने किया सार्थक काे सम्मानित

मुख्यातिथि ने किया सार्थक काे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | दैनिकभास्कर की ओर से शनिवार की शाम सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक आेर जहां परिंदे ग्रुप ने अपनी अच्छी प्रस्तुति दी। वहीं जीएनएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सार्थक ने केसियो पर फिल्मी धुनें बजाकर समारोह में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सार्थक की फिल्मी धुनों की अच्छी प्रस्तुति पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने सार्थक को सम्मानित किया उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अध्यापकों सहित उनके बच्चे दैनिक भास्कर समूह के सदस्य भी मौजूद रहे।