पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव

रेलवे स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | रेलवेस्टेशन के पास से गुजर रहे गुड़गुड़िया नाले में से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाले में या इसके आसपास शव मिलने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी लगभग चार माह पहले रेलिंग के पास झाड़ियों में सड़ी गली हालत में एक युवक का शव मिला था।

उसके कुछ दिन बाद ही गुड़गुड़िया नाले में एक और युवक का शव पाया गया था। संभावना भी है कि लूटपाट को अंजाम देने के बाद युवक को मौत के घाट उतार दिया गया हो। जीआरपी तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि सुबह शौच के लिए नाले के पास गए एक बच्चे दानिश ने नाले में शव पड़ा होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को गहरे नाले में से बाहर निकलवाया गया। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है। इसने काली आैर गोल्डन रंग की लाइन दार कमीज काली पेंट पहनी हुई है। देखने में युवक किसी अच्छे परिवार से संबंधित लगता है।