- Hindi News
- गेट से स्कूटर टकराया तो घर में घुसकर पीटा
गेट से स्कूटर टकराया तो घर में घुसकर पीटा
अम्बाला सिटी| बंगालीमोहल्ले में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला को चोटें गई। घायल महिला कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती है। मारपीट में घायल बंगाली मोहल्ले की कमला ने बताया कि वह किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती है। पति बलबीर सिंह की मौत हो चुकी है। जो फायरब्रिगेड में काम करते थे। घर के पास रहने वाली महिला किसी किसी बात को लेकर अक्सर लड़ाई झगड़ा करती रहती है। कमला ने बताया कि उसकी बेटी सुमन ने बताया कि मारपीट करने वाली महिला के घर के पास एक बाइक खड़ी हुई थी। बड़ी मुश्किल से निकलने का रास्ता बचा था। सुमन ने बताया कि जब वह अपना एक्टिवा स्कूटर निकालने लगी तो वह उसके मकान के गेट से टकरा गया। बस इसके बाद महिला ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया घर में घुसकर मां कमला का सिर भी फोड़ दिया। सदर थाने में मारपीट की शिकायत दे दी गई है।