पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआरपी आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग की

जीआरपी-आरपीएफ ने स्टेशन पर चेकिंग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | त्योहारोंके सीजन के मद्देनजर जीआरपी आैर आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से एक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में रेलवे स्टेशन का चप्पा चप्पा खंगाल दिया गया। ट्रेनों से लेकर आराम गृहों में भी यात्रियों की चेकिंग की गई। अभियान की अगुवाई जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने की। बता दें कि नवरात्र के दौरान कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक इजाफा हो जाता है। रेलवे पर इसका सीधा असर होता है, जिस वजह से इसकी सुरक्षा की ओर ध्यान देना काफी जरूरी हो जाता है। इसी के चलते मुख्य दिनों और त्योहारों के आसपास रेलवे द्वारा इस तरह के चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं।