पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाय बनाते समय स्टोव फटा, दंपती झुलसा

चाय बनाते समय स्टोव फटा, दंपती झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | स्टोवफटने से एक दंपती झुलस गया। दंपती को अस्पताल में दाखिल कराया गया। 46 वर्षीय लेखराज निवासी चुलना ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी प|ी जस्सो देवी स्टोव पर चाय बना रही थी। स्टोव की आंच को ज्यादा करने के लिए उसकी प|ी ने स्टाेव में पम्प से हवा भरना शुरू कर दिया। जब वह स्टोव में पम्प लगा रही थी तो प्रेशर अधिक हो गया। तभी अचानक एकदम से स्टोव फट गया। स्टोव फटने से उसकी प|ी करीब 70 प्रतिशत झुलस गई। आग में झुलसने से वह चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर जब वह उसे बचाने के लिए आया तो वह भी आग में झुलस गया। इससे उसकी दोनों बाजू जल गई। पड़ोस में रह रहे लोगों ने दोनों को घायल झुलसी हुई अवस्था में शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया जबकि उसकी प|ी को जस्सो देवी की नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।