- Hindi News
- खेलते समय ढक्कन टूटा, सीवरेज में िगरकर मासूम त्रिमन की मौत
खेलते समय ढक्कन टूटा, सीवरेज में िगरकर मासूम त्रिमन की मौत
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
डेढ़सालका त्रिमन भी बदकिस्मत रहा। सीवरेज टैंक में गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार शाम खेलते हुए वह अचानक प्लास्टिक का ढक्कन टूट जाने के कारण टैंक में गिर गया। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब तलाश हुई तो त्रिमन का शव सीवरेज में मिला।
पूरे परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि बचने की संभावनाओं के बीच मासूम को चौड़मस्तपुर के सीएचसी में ले जाया गया। जांच के दौरान ही ड्यूटी चिकित्सक ने त्रिमन की मौत होने की पुष्टि कर दी। अम्बाला में पिछले एक महीने के भीतर किसी मासूम की मौत का यह दूसरा मामला है। कुछ रोज पहले ही शहर के सेक्टर 9 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के जावेद जमाल के करीब चार वर्षीय बेटे सहजेव की भी सीवरेज टैंक में गिरने से मौत हो गई थी। वह भी खेलते समय ही गहरे टैंक में गिर गया था।
परिजन बोले - हो पोस्टमार्टम
एसएचओनग्गल दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह तो साफ हो गया है कि ढक्कन टूट जाने के कारण त्रिमन सीवरेज टैंक में गिर गया था। परिजन नहीं चाहते मासूम का पोस्टमार्टम हो। इसके लिए एसडीएम से परमिशन ली जाएगी। अभी सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बुझ गया घर का चिराग
मटेड़ीशेखां गांव के रहने वाले अंकुश का बेटा त्रिमन सोमवार शाम को दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि घर के बाहर ही सीवरेज टैंक बना हुआ है। उस पर प्लास्टिक का ढक्कन रखा हुआ है। त्रिमन जब ढक्कन पर खेल रहा था तभी वह टैंक में गिर गया। हल्का होने के कारण ढक्कन पहले से टूटा हुआ था। मगर किसी ने टूटे ढक्कन पर गौर नहीं किया।