पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आॅल इंडिया डीएवी खेल टूर्नामेंट में पुलिस डीएवी की योग टीम बनी रनरअप

आॅल इंडिया डीएवी खेल टूर्नामेंट में पुलिस डीएवी की योग टीम बनी रनरअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | पुलिसडीएवी पब्लिक स्कूल की लड़कों की योगा टीम ने जयपुर के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में हुई ऑल इंडिया डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में रनअरअप की ट्रॉफी हासिल की। सोमवार को सभी विजेता खिलाड़ियों उनके प्रशिक्षकों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल डाॅ. विकास कोहली ने बताया कि टीम में (साहिल, कबीर, मयूर, औचित्य, पराग ) क्लस्टर लेवल और जोनल लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद ऑल इंडिया डीएवी खेल टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान हासिल कर प्रदेश जिले के साथ स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बच्चों उनके प्रशिक्षकों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।