पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीकेआर जैन की छात्राएं बुजुर्गों से मिलकर उनके अनुभव जाने

पीकेआर जैन की छात्राएं बुजुर्गों से मिलकर उनके अनुभव जाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटीस्थित पीकेआर पब्लिक स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने सोमवार को वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके साथ स्कूल की प्रिंसिपल ज्योत्सना सचदेवा भी मौजूद थीं। आश्रम में पहुंचकर छात्राओं ने वहां पर रह रहे वृद्धों को आश्रम में किसी प्रकार की कोई परेशानी आदि के बारे में पूछा, जिस पर बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें यहां पर कोई परेशानी नहीं है, सिवाय अकेलापन के। छात्राओं ने बुजुर्ग के साथ काफी समय बिताया उनके जीवन में किए गए अच्छे कार्यों के बारे में जाना। छात्राओं ने बुजुर्गों को फल मिठाइयां भी वितरित की।

सिटी के वृद्वा आश्रम के बुजुर्गों से मिलने पहुंचे पीकेआर जैन स्कूल के बच्चे