पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे प्रतियोगिता में संगीता मोनिका ने जीते गोल्ड मेडल

कराटे प्रतियोगिता में संगीता मोनिका ने जीते गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटीके एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से स्टेट टूर्नामेंट ऑफ कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या कर्मजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर विंग की कुमारी संगीता ने स्वर्ण पदक जूनियर विंग में कुमारी मोनिका ने स्वर्ण पदक, हर्षदीप सिंह हरनीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्कूल के रोहित, अरुण दविंद्र, हरमन सिंह ने भी अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों से भाईचारे प्रेम की भावना पैदा होती है। इस मौके उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को बधाई दी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।