- Hindi News
- गुरु तेग बहादुर को समर्पित कविता उच्चारण मुकाबले हुए
गुरु तेग बहादुर को समर्पित कविता उच्चारण मुकाबले हुए
अम्बाला सिटी | श्रीगुरु तेग बहादुर, माता गुजरी, चार साहिबजादों और शहीदों की याद को समर्पित गतका और गुरमत मुकाबलों की शुरुआत की गई। गुरुद्वारा शीशगंज में सोमवार को कार्यक्रम के प्रथम चरण में लेख और कविता मुकाबले हुए। इन में लगभग 150 बच्चों ने प्रभावशाली ढंग से साका सरहिंद, साका चमकौर, शहीदी गुरु तेग बहादुर और कन्या भ्रूण हत्या पर लेख लिखे। इसके उपरांत बच्चों के कविता उच्चारण मुकाबले कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा शीशगंज के हेड ग्रंथी ने अरदास से की। इस मौके पर सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज और गुरुद्वारा मंजी साहिब के प्रबंधक सहित अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
मुकाबलों के दूसरे चरण में 12 दिसंबर को गुरुद्वारा मंजी साहिब में चित्रकला प्रतियोगिता, 14 को गुरुद्वारा सत्संग साहिब में गुरमत संगीत कविता एवं अवार्ड सिखी दे बूटे का आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20 दिसंबर को खन्ना पैलेस में सम्मानित किया जाएगा।