पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सरकार के फैसले रद्द करने की बजाए जनहित के फैसले लागू करे सरकार: हुड्डा

पूर्व सरकार के फैसले रद्द करने की बजाए जनहित के फैसले लागू करे सरकार: हुड्डा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला, फोटो

पूर्वमुख्यमंत्रीभूपेंद्र सिंह हुड्डा चंडीगढ़ से दिल्ली जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के निवास पर रुके। यहां उन्होंने कुछ पत्रकारों से बातचीत की बेबाकी से अपनी राय रखी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दस सालों तक कांग्रेस की सरकार रहने के बाद पहली बार 15 सीटें आईं। पिछले आंकड़ों से ये कहीं बेहतर है।

पेंंशनके नाम पर भाजपा ने किया धोखा: हुड्डाने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को पिछली सरकार के लोकहित के फैसलों को लागू करने में परहेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के बारे में भाजपा की सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में दो हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा की थी जो केवल 1200 रुपए होकर रह गई।

किसानबर्बादी की कगार पर : पूर्वमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। फसलों के भाव पिटने से किसान तकलीफ में है।

खेलनीति पर जताया विरोध: हुड्डाने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पदक लाओ पद पाओ की नीति में बदलाव करने का फैसला ले रही है। हमारे कार्यकाल में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दुनिया में देश का नाम रौशन किया। ये तो फैसले वापस लेने वाली रोल बैक सरकार बन गई है। पिछली सरकार के दौरान नौकरी के 2 साल बढ़ाने के फैसले को भी मौजूदा सरकार ने खारिज करके अपनी मंशा साफ कर दी है। हमारी सरकार ने हरियाणा को नंबर वन बनाकर भाजपा के हवाले किया है। हुड्डा ने बताया कि कैंट सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने और भिवानी में बनने वाले मैडिकल कालेज की योजना के लिए बजट पास कर दिया गया था।

भोजन करते भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

हार के कारणों को टाल गए

भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने बताया कि हार के कारण पर पार्टी ने मंथन किया है। कई कारण निकलकर सामने आए हैं। हुड्डा ने हार के कारणों का खुलासा नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि कैप्टन अजय यादव के आरोप उनका राजनीतिक चरित्र को दर्शाता है। कैप्टन अजय यादव सरकार के हर फैसले में हिस्सेदार रहे। रामकिशन फौजी के मामले में अदालत अपना काम कर रही है।

डेरोंको राजनीति से दूर रहना चाहिए

हुड्डाने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में दो घंटों में रामपाल को अदालत में पेश कर दिया गया था और उसे 22 महीने क