- Hindi News
- फुटबाल में कैथल ने कुरुक्षेत्र की टीम को 5 1 से हराया
फुटबाल में कैथल ने कुरुक्षेत्र की टीम को 5-1 से हराया
अम्बाला| वारहीरोज स्टेडियम में हरियाणा फुटबाल लीग दूसरे राउंड के मैच में डीएफए कुरुक्षेत्र आैर डीएफए कैथल में मुकाबला हुआ। मैच में 21वें मिनट में संदीप कुमार ने कैथल की ओर से गोल दागते हुए स्काेर को 1-0 कर दिया। कुरुक्षेत्र की ओर से अनमोल ने गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया। 34वें मिनट में कैथल की ओर से सुनील कुमार 52वें मिनट में सोनू ने करके स्कोर 3-1 कर कुरुक्षेत्र की टीम के हौसले पस्त कर दिए। मैच के 58वें मिनट में प्रवीण और 65वें मिनट में फिर सुनील कुमार ने गोल दागकर कैथल को 5-1 से विजय करवाने में भूमिका निभाई। दूसरे मैच में अम्बाला और यमुनानगर टीम के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमें मध्यान्तर तक 0-0 की बराबरी पर रही। इससे पहले अम्बाला की टीम ने 8वें मिनट में एक गोल का मौका गवां दिया था। मध्यांतर के बाद 56वें मिनट में यमुनानगर की ओर से शुभम ने गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई।