पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 हजार को लेकर हत्या करने वाले को उम्रकैद

5 हजार को लेकर हत्या करने वाले को उम्रकैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| पांचहजार रुपए को लेकर 14 साल के शैलेंद्र का कत्ल करने वाले उत्तर प्रदेश के सादिक शाह को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। सादिक ने हत्या के बाद शैलेंद्र का शव बराड़ा के पास वीरान खेतों में फेंक दिया था। काफी दिन बाद पुलिस को उसकी लाश मिली थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला शैलेंद्र काला आम्ब में एक ढाबे पर काम करता था। कुछ महीने पहले वह ढाबे से घर जाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन आया था। तब उसके पास पांच हजार रुपए थे। रेलवे स्टेशन के पास ही उसकी मुलाकात सादिक शाह से हुई और इसके बाद सादिक शाह उसे बराड़ा से ट्रेन पकड़ने का लालच देकर अपने साथ ले आया। यहां स्टेशन से थोड़ी दूर ही उसने खेतों में गला दबाकर शैलेंद्र की हत्या कर दी थी। लंबी जांच के बाद पुलिस सादिक शाह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।