- Hindi News
- दोबारा शुरू किए स्वच्छता अिभयान का एसडीएम ने निरीक्षण किया
दोबारा शुरू किए स्वच्छता अिभयान का एसडीएम ने निरीक्षण किया
शहजादपुर| एसडीएमरुचि सिंह के निर्देशानुसार नगरपालिका नारायणगढ़ द्वारा दौबारा से शुरू किये गये विशेष स्वच्छता अभियान का निरीक्षण सोमवार को एसडीएम द्वारा किया गया। एसडीएम रूचि सिंह ने वार्ड नम्बर एक, सांई मंदिर, हुसैनी रोड, नया बस स्टैंड क्षेत्र पर जाकर सफाई कार्य का जायजा लिया और नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव गुरमित सिंह भाटिया, एमई रामदास धीमान, सैन्टरी इंस्पैक्टर रोहित वालिया सहित अन्य अधिकारी गणमान्य लोग मौजूद थे।
एसडीएम रुचि सिंह नारायणगढ़ में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करते हुए।
स्कूलों में चलाया अभियान
अम्बाला|राष्ट्रीयस्तर की समाज सेवा संस्था ह्यूमन फाउंडेशन ने आकर्षक अम्बाला अभियान के तहत आज पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोहन लाल कन्या डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज सफाई अभियान की शुरुआत की गई।
मग्घरपुर में की सफाई
शहजादपुर|खण्डविकास एंव पंचायत अधिकारी शहजादपुर रवि कुमार के मार्गदर्शन में खेड़की माणकपुर और मघ्घरपुरा में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई का कार्य किया गया।