कमेटी की सिफारिशें लागू करने की गुहार
अम्बाला| मांगोंको लेकर हरियाणा पावर कार्पोरेशन एसईबीसी एम्पलाइज यूनियन ने सर्कल सचिव की अध्यक्षता में बैठक करते हुए 14 नवंबर 2014 को दिए गए फैसले का विरोध जताया। साथ ही इस पूरे मामले में सरकार से एलपीए डालने की मांग भी की जिसमें सरकार अपना पक्ष रखे। पिछली सरकार दी गई पी राघवेंद्र राव कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग भी इस दौरान कर्मचारियों ने की। राजेश ने कहा कि आज तक इस समाज को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला। साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके अधिकार को छीनने या उसमें सेंध लगाने का काम हुआ तो वे किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।