- Hindi News
- जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सप्ताह में जारी करें अफसर
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सप्ताह में जारी करें अफसर
अबप्रदेशभरमें एक सप्ताह के भीतर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने वाले अफसर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोई आपत्ति होने पर सभी आपत्तियां आवेदक को एक बार में ही बतानी होंगी। इसके लिए आवेदक को बार-बार चक्कर नहीं कटाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह निर्देश सोमवार को कैंट के रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान दिए। विज ने कहा कि प्रमाण पत्र को लेकर प्रदेश वासियों को रही समस्या के समाधान के लिए यह कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक फाइल को पंजीकरण करना भी जरूरी रहेगा। वह स्वयं भी समय-समय पर ऐसे पंजीकरण रजिस्टरों का औचक निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान विज ने 279 समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। दरबार में स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल की शिकायत सुनने पर कहा कि वह पहले से कार्य कर रही सभी गैर सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी और जो संस्थाएं वास्तविक और जन सेवा की भावना से कार्य कर रही हैं, उन्हें ही भविष्य में कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।
रजिस्ट्रियों का उठा मुद्दा
कैंटके रेलवे रोड के दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्री होने संबंधी अपनी समस्या रखी। विज ने शीघ्र ही अधिकारियों से चर्चा करके इसके समाधान का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।
नहींहटाया जाएगा बिना कारण
वनविभाग की नर्सरियों में कार्यरत मजदूरों ने भी अपनी समस्या रखीं और स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसी भी मजदूर को बिना वजह हटाएं।
काट रहा जनता दरबार के चक्कर
नगरनिगम के कर्मचारी कमलेश ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर अपने घर के सामने की नाली को बंद करा दिया। इस कारण डेरा बत्ती निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी पूरे मामले को लेकर हरिप्रसाद सोमवार को 5वीं बार अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंचा। इस पर अनिल विज ने नगर निगम के एमई संदीप राज को उचित कार्रवाई करने पर जमकर लताड़ लगाई और उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर कमलप्रीत कौर भी मौजूद थीं।
कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र में एक चिकित्सक और पत्रकार के बीच हुई तकरार मारपीट