पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी से मिले लबाना बिरादरी के प्रतिनिधि

मोदी से मिले लबाना बिरादरी के प्रतिनिधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीयलबाना समाज का महासम्मेलन दिल्ली में बुलाया गया। इसमें सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अम्बाला से लबाना बिरादरी से संबंधित सैकड़ों नेताओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।

हरियाणा से लबाना प्रोग्रेसिव फ्रंट हरियाणा के प्रधान मक्खन सिंह लबाना, कन्वीनर कर्नल अमरजीत सिंह, चेयरमेन हरजिन्दर सिंह, जरनल सचिव अत्तर सिंह मुलतानी के अलावा अनेक सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद हजारों की संख्या में लबाना समाज के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह बैनर तले शहीद भगत सिंह पार्क से मार्च करते हुए जंतर-मंतर तक शांतिपूर्वक पहुंचे। उसके पश्चात अनेक राज्यों से आए महानुभावों ने अपने विचारों से सम्मेलन को अवगत करवाया। हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर्नल अमरजीत सिंह ने किया। इसके अतिरिक्त जनरल सचिव अत्तर सिंह ने मुलतानी ने महासम्मेलन में अपने विचार रखे और दूर दराज से आए सभी राज्यों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत समाज की प्रमुख मांगों को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अखिल भारतीय लबाना समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इसके अलावा हरियाणा के नारायणगढ़, बराड़ा, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पिहोवा, चीका इत्यादि स्थानों से सदस्यों ने भी भाग लिया।

पीएम मोदी से मिलने के बाद लौटे लबाना बिरादरी के प्रतिनिधि।