- Hindi News
- पिटाई का बदला लेने के लिए गूंगे ने की थी गूंगे दोस्त की हत्या
पिटाई का बदला लेने के लिए गूंगे ने की थी गूंगे दोस्त की हत्या
अम्बाला | कैंटफ्लाइओवर के पास मौत के घाट उतार दिए गए गूंगे की मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पड़ाव पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि आरोपी गूंगे काे धूलकोट स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली गई। उसने अपना गुनाह कबूल लिया। दोनों गूंगों ने शुक्रवार रात में बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। मरने वाले गूंगे ने शुक्रवार रात को आरोपी गूंगे की पिटाई कर दी थी। बस इसी बात की रंजिश उसने मन में पाले रखी। शनिवार सुबह आरोपी ने ईंटों के वार करे मौत के घाट उतार दिया।