कैंट में नाले से मिला व्यक्ति का शव
एडिड स्कूल संघ की कार्यकारिणी गठित
अम्बाला | कैंटके इंडस्ट्रियल एरिया में एक शव मिला है। नाले में मिले मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। महेशनगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रजनीश यादव ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया की 6 नंबर फैक्टरी के बाहर से गुजर रहे नाले में पुलिस को एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कैंट सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।