पैसों को लेकर हुए झगड़े में युवक घायल
अम्बाला सिटी | पैसोंको लेकर हुए झगड़े में युवक घायल हो गया। यूपी के रहने वाले रोहन ने पुलिस को शिकायत दी कि वह करीब छह माह से अम्बाला कोर्ट रोड पर एक किराए के मकान में रह रहा है। वह पेंट का काम करता है। उसने अपने साथ पेंट करने के लिए अम्बाला के ही दो अन्य लड़के लगाए हुए हैं। सोमवार को जब वे हुडा सेक्टर-7 के किसी मकान में पेंट का काम खत्म करके घर जा रहे थे। उस समय वह उनके साथ नहीं था। उसने दोनों लड़कों को कहा कि वह जिस घर में पेंट किया है, उसके मालिक से पैसे ले आए। मालिक ने उन्हें दो हजार रुपए दे दिए। शाम के समय जब दोनों युवकों को फोन कर पैसे उसे देने की बात कही तो उन्हें उसे मना कर दिया कि वे वहां से पैसे नहीं लेकर आए, लेकिन जब मकान मालिक से पूछा तो मालिक ने कहा कि उसने उन्हें दो हजार रुपए दिए हैं। इसके बाद वह उन दोनों युवकों के घर गया, जहां पर उन्होंने उससे मारपीट करने शुरू कर दी। मारपीट में उसे काफी चोट आई।