टावर हटाने के मामले की जांच डीसी को
अम्बाला सिटी | आनन्दनगर से टावर हटाने के मामले की जांच स्वास्थ्य मंत्री ने डीसी मंदीप बराड़ को सौंप दी है। आनंद नगर में रिलायंस कम्पनी का टावर हटाने की मांग लंबे समय से वहां के निवासी कर रहे हैं। वहीं रिलायंस के अधिकारियों द्वारा निगम से स्वीकृति होने और नियमानुसार फीस जमा करवाने के बाद यह टावर लगाने की बात कही जा रही है। लिहाजा पूरे मामले को अनिल विज ने डीसी को जांच के लिए सौंप दिया है।