शादी से लौट रहा दंपती हादसे में घायल
अम्बाला सिटी | शादीसमारोह से घर लौट रहा दंपती सड़क हादसे में घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब मिलाप नगर निवासी प्रेम बाइक पर अपनी प|ी कविता के साथ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हिसार रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस से घर जा रहा है। जब गांव नसीरपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से रहे ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी प|ी के सिर टांगों पर ज्यादा चोट आई है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें एंबुलेंस पर फोन कर उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। स्टाफ सदस्यों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर वे उपचाराधीन है।