पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्चे कर्मचारियों से शपथ पत्र मांगने पर निगम कर्मचारी संघ ने रोष जताया

कच्चे कर्मचारियों से शपथ पत्र मांगने पर निगम कर्मचारी संघ ने रोष जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

नगरनिगमकर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में प्रधान प्रदीप मचल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों से मांग जा रहे शपथ पत्र को लेकर रोष प्रकट किया गया।

प्रधान प्रदीप मचल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों से शपथ पत्र मांगा जा रहा है, लेकिन संघ के साथ प्रशासन ने यह फैसला किया था कि जब तक हरियाणा में सभी जगह शपथ पत्र नहीं लिए जाते तब तक नगर निगम अम्बाला के कर्मचारी भी शपथ पत्र नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जितने भी पिछले हुड्डा सरकार द्वारा आदेश जारी किए हुए थे, वह सभी रद्द कर दिए गए हैं, फिर भी हुड्डा सरकार के इस आदेश की पालना नगर निगम द्वारा क्यों की जा रही है। इन सभी बातों पर गौर करते हुए संघ ने बैठक में फैसला लिया है कि जब तक हरियाणा सरकार द्वारा शपथ पत्र भरने के लिए आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक नगर निगम अम्बाला के कच्चे कर्मचारी शपथ पत्र नहीं भरेंगे। प्रधान ने कहा कि अगर कर्मचारियों पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया गया तो निगम सर्व कर्मचारी संघ कोई भी सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की ही होगी।