कार की चपेट में आने से युवक घायल
अम्बाला सिटी | कारकी चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। जैन काॅलेज रोड के रहने वाले चरणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी बाइक पर किसी काम के लिए शहर के मानव चौक पर जा रहा था। जब वह रेलवे रोड पर पहुंचा तो सामने से रहे कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर वह उपचाराधीन है।