पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिणीति चोपड़ा और आदित्य कपूर को प्यार की दावत देने उमड़े फैंस

परिणीति चोपड़ा और आदित्य कपूर को प्यार की दावत देने उमड़े फैंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुडस्टारपरिणीति चोपड़ा तीन सालों बाद अम्बाला कैंट में अपने घर आईं। यहां उनके साथ फिल्म स्टार आदित्य राय कपूर भी आए। इसके अलावा क्रू के 84 सदस्य भी मौजूद रहे। उनका काफिला दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ जाते हुए कुछ घंटों के लिए कैंट में रुका। स्टारकास्ट फिल्म दावते इश्क की प्रमोशन के दौरान अम्बाला पहुंची। लोगों ने कई घंटों तक परिणीति और आदित्य राय कपूर के आने का इंतजार किया। शाम को लगभग पौने पांच बजे की कार ढोल नगाड़ों की थाप पर घर के अंदर दााखिला हुई। उन्होंने कार की खिड़की से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

उतरते ही वह सबसे पहले अपने पिता पवन चोपड़ा के गले लगकर फफक-फफक कर रो पड़ी। इसके बाद वह अपनी मां रीना और भाई सहज चोपड़ा से मिलीं तो वह भी भावुक हो गए। यहां उनके पुराने परिचितों का भी अच्छा खासा जमावड़ा देखा गया। लोगों ने वैलकम होम के नारे लगाकर परिणीति का स्वागत किया। लोगों फिल्मी सितारों के साथ खूब फोटो सेशन भी करवाया।

मांके हाथों के बिस्किट पुडिंग का जवाब नहीं: पत्रकारोंसे बातचीत करते हुए परिणीति ने कहा कि दावते इश्क का प्रमोशन 12 सितम्बर को मुम्बई से शुरू हुआ। इस दौरान देश के अलग अलग व्यजनों का स्वाद चखने का मौका मिला। परिणीति ने कहा कि वह रोजाना खाना खाने के बाद मां के हाथों का बना हुडा बिस्किट पुडिंग बहुत मिस करती हैं। आदित्य राय कपूर ने कहा कि गुजरात के खाने का भी कोई जवाब नहीं।

दावतमें ये बना: फिल्मकी स्टारकास्ट को केटरर राकेश ढींगरा ने बटर चिकन, दाल मखनी, चना मसाला, जीरा आलू, पनीर भूरजी, गोभी फ्राई, मलाई कोफ्ता, जीरा राइस राजमा समेत, बेहद स्वादिष्ट मीठे व्यंजन और स्नैक्स परोसे। परिणीति और आदित्य राय कपूर के लिए रीना चोपड़ा ने अलग से भी कई व्यंजन बनाए हुए थे जिनमें बिस्किट प्रमुख विशेष रहा।

परिणीति का ये है रोल

परिणीतिने बताया कि दावत-ए-इश्क फिल्म में उनका किरदार हैदराबाद की एक सेल्स गर्ल का है जो अमेरिका जाना चाहती है। उसकी राह में दहेज का दानव खड़ा है जो उसकी शादी में रुकावट पैदा कर रहा है। लखनऊ में उसकी मुलाकात फिल्म के हीरो आदित्य से होती है जो शैफी तारिक के किरदार में हैं। इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प और रोमांचक है जो दर्शकों को बांधे रखेगी।

कैंट में परिणीति चोपड़ा अपने निवास स्थान पर आती हुईं उत्साहित मुद्रा में, तथा दाएं आदि