बिना गुरु के ज्ञान नहीं: भारद्वाज
अम्बाला सिटी | विश्वकर्मामंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर पूज्य कथावाचक विष्णु भारद्वाज ने प्रवचनों से आए श्रद्धालुओं को मंत्रमुगध कर दिया। इस अवसर पर अम्बाला हेल्थ केयर एवं वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यतिथि के तौर पर मौजूद रहीं और पूज्य कथावाचक विष्णु भारद्वाज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा शक्तिरानी शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विष्णु भारद्वाज ने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने हर किसी को कर्म करने का संदेश दिया है और जो व्यक्ति जैसे कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है।