- Hindi News
- छात्र अर्शप्रीत से प्रेरणा लेकर बांटी पाठ्य सामग्री
छात्र अर्शप्रीत से प्रेरणा लेकर बांटी पाठ्य सामग्री
अम्बाला| एसएसलिटिल एंजल स्कूल के छात्र द्वारा जुटाई गई सहायता राशि से आज छावनी के सिख गर्ल्स हाई स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। स्टेशनरी वितरण वेनू अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल प्राची अग्रवाल ने भी सहयोग किया। स्टेशनरी वितरण के बाद समाजसेवी संदीप अग्रवाल ने बताया कि एसएस लिटिल एंजल स्कूल मच्छौंडा के 8वीं कक्षा के छात्र अर्शप्रीत सिंह ने गरीब बच्चों की सहायता के लिए धनराशि जुटाई। अर्शप्रीत की इस पहल से उन्हें भी प्रेरणा मिली। जुटाई गई राशि में और पैसे मिला कर गरीब बच्चों के लिए कॉपी, पैन कुछ खाद्य सामग्री खरीदी गई। आज सिख गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रों में इसका वितरण किया गया। इस मौके पर वेणु अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। लेकिन छोटे बच्चों का इस तरह की सोच राना सराहनीय कदम है। इस अवसर पर बब्बल पुरी, राघव अग्रवाल, आशा रानी, नेहा, शशि बाला, सुनीता, मंजीत कौर उपस्थित थे।
कॉपी पेन बांटते समाजसेवी।