- Hindi News
- चेतन जी की कथा से श्रोताओं का चित्त हुआ प्रसन्न
चेतन जी की कथा से श्रोताओं का चित्त हुआ प्रसन्न
अम्बाला | भगवानकृष्ण के जय जय कार से पूरा सत्संग भवन गूंज उठा जैसे ही ‘श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ में कान्हा के जन्म का प्रसंग आया।
कैन्ट के प्राचीनतम मन्दिर अनाज मंडी में श्री चेतन शर्मा महाराज के मुखारबिंद से 12 सितंबर से भागवत कथा शुरू हुई जिसमें श्री कृष्ण भगवान अवतरित हुए। कथा में बताया गया कि कैसे कंस की नजरों से बच कर वासुदेव कन्हैया को नन्द के घर ले कर गए और जब वासुदेव छोटे से कान्हा को टोकरी में बिठाए ले जा रहे थे तो तब सभी देवता उनकी प्रार्थना कर रहे थे। ये कथा 18 सितंबर तक चलेगी।