पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 देशों में अनिवार्य है हिंदी भाषा: रत्तू

26 देशों में अनिवार्य है हिंदी भाषा: रत्तू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीमेमोरियलनेशनल कॉलेज में मंगलवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बीए सेकेंड इयर के प्रशांत प्रथम, बीकॉम सेंकेंड इयर की हिना दूसरे बीए प्रथम वर्ष का अमनदीप तीसरे नंबर पर रहा। कार्यक्रम में दूरदर्शन चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाॅ. केके रत्तू ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा 110 देशों में पढ़ाई जाती है और 26 देशों में यह अनिवार्य भाषा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी का बाजार बहुत बड़ा है। इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कॉलेज प्रिसिंपल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सज्जन सिंह, डाॅ. सीमा कंसल, डाॅ. राजेंद्र, डाॅ. इंदू ने निभाई। मंच संचालन प्रो. राजीव द्वारा किया गया। इस अवसर प्रख्यात हिन्दी कवि उदय ठाकुर डाॅ. सीमा कंसल ने भी कविता सुनाई। कार्यक्रम का सफल आयोजन डाॅ. प्रियंका, डा. इंदू, राजीव कुमार, हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। मौके पर डा. अंजू, रचना खन्ना, सतीश मोदगिल, डाॅ. जगदीप सिंह अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

जीएमएन काॅलेज में हिंदी दिवस के कार्यक्रम में मंच पर बैठे बाएं से उदय ठाकुर, डाॅ. केके ऋतुराज, प्राचार्य राजपाल सिंह सुर्दशन गासो।