लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन 22 को
शहजादपुर| शहजादपुरमें लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन 22 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला माननीय हरनाम सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य न्यायायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रवनीत गर्ग भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी देते अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं उपमण्डल विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष नेहा नौहरिया ने दी।