पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धीमी सड़क निर्माण प्रक्रिया से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

धीमी सड़क निर्माण प्रक्रिया से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहौनी|प्रधानमंत्री ग्रामसड़क योजना के तहत के मुलाना मारकंडा पुल से गांव महुआखेड़ी तक करीब 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के लिए अंबाला और यमुनानगर जाने के लिए सफर आसान हो जाएगा। लेकिन सड़क निर्माण की धीमी प्रक्रिया नियमाअनुसार सड़क निर्माण होने से लोगों ने प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की अनदेखी के चलते सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुसार नियमबद्ध तरीके से नहीं किया जा रहा है।

इस रोड़ की चौड़ाई बढ़ाने के लिए साइडों की खुदाई करके करीब 2 किलोमीटर सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। रोड की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या ज्यादा होने से आएे दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि रोड निर्माण में रोड़ी गटका मिक्स करके नहीं गिराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए बिछाए गए रोड़ी गटका की सही तरीके से रोलिंग भी नहीं की जा रही हैं। क्षेत्र के राजेश गुज्जर तलहेड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा सड़क किनारे लगे पौधों की जड़ों से मिट्टी उठाकर सड़क की साइडों में डाली जा रही है, जिससे पौधों की जड़े कमजोर हो रही हैं। क्षेत्र के लज्जा राम, ओमपाल, सोमप्रकाश, सुरता राम, संजीव कुमार, बंटी, दशौंधी आदि ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए पुरानी सड़क को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया था, जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से योजनाबद्व तरीके से नियमानुसार सड़क निर्माण की मांग की हैं

मौके पर सड़क निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने आई विभागीय टीम से दैनिक भास्कर ने बात करनी चाही तो कुछ अधिकारी दैनिक भास्कर का नाम सुनते ही गाड़ियों में बैठकर चलते बने और जो अधिकारी मौके पर रह गए तो दैनिक भास्कर के सवालों का जवाब दिएे बिना वो अधिकारी भी मौके से चलते बने।

नहौनी| धीमी सड़क प्रक्रिया के कारण रोष व्यक्त करते ग्रामीण।