पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन कर बेरोक टोक 35 किलोमीटर का सफर कर रहे टिपर

अवैध खनन कर बेरोक-टोक 35 किलोमीटर का सफर कर रहे टिपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहजादपुर|काला आबसाढौरा अन्य स्थानों से सैकड़ों टिप्पर नदियों से अवैध खनन करके हंडेसरा की तरफ जाती है और वहां जाने के लिए पहले काला आंब चौकी फिर नारायणगढ़ का पुलिस स्टेशन फिर शहजादपुर का पुलिस स्टेशन पटवी चौकी आती है यहां सीआईए स्टाफ नारायणगढ़ ग्रामीण खनन विभाग स्पेशल स्टाफ एसपी के होने के बावजूद खनन माफिया द्वारा हलके की नदियों से खनन कार्य को अंजाम दे रहा है जिन्हें पकड़ने के लिए तो पुलिस विभाग कुछ कर रहा है और ही खनन विभाग करता है। इससे प्रतीत होता है कि खनन विभाग पुलिस की मिलीभगत के कारण यह धंधा जोरों पर चल रहा है।

बता दें कि काला आंब से जब टिप्पर अवैध खनन सामग्री लेकर चलता है तो वह लगभग 35 किलोमीटर का सफर तय करता हुआ हंडेसरा में आराम से बिना रोकटोक ले जाते हैं तो यह बिना मिलीभगत के असंभव है।

जमीनी हकीकत है कि इस लाखों रुपए के कारोबार में बिना मिलीभगत के यह कार्य चल ही नहीं सकता। अगर खनन विभाग पुलिस की नीयत साफ हो तो यह कई वर्षों से चल रहा अवैध खनन का धंधा बंद हो सकता है हालांकि पिछले दिनों डीसीपी ग्रामीण अम्बाला ने नदियों से अवैध खनन करने पर धारा 144 भी लगाई हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि नदियों के 100 मीटर के दायरे के अंदर अगर कोई जेसीबी मशीन अन्य वाहन मिलता है तो उसे तुरंत जब्त करके उस पर सख्त कार्यवाही करें परन्तु इसका भी कोई असर नजर नहीं आया। बता दें कि जब अवैध खनन से भरी टिप्पर काला आंब से हंडेसरा की तरफ चलते हैं तो तो काला आब चौकी और ही नारायणगढ़ की पीसीआर अग्रसैन चौक पर नजर आती है और ही आगे पड़ने वाले थाना शहजादपुर की पीसीआर नजर आती है जोकि शक जाहिर करती हैं। संबंधित विभागों के छोटे कर्मचारी इन टिप्परों को रोकना चाहे तो वो चाहकर भी नहीं रोक सकते क्योंकि यह सारा कार्य कुछ अधिकारियों के आदेशों पर चलता है। खनन विभाग के अधिकारी भी यह कहते हैं कि उनके पास एक जीप और दो कर्मचारी हैं और एक पुलिस कर्मी हैं और खनन माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे मारपीट जान से मारने से भी पीछे नहीं हटतते क्योंकि बीते दिन ही खनन विभाग के दो गार्डों को खनन माफियों ने पास पत्थरों से मारा पीटा था।

डीसीपी ग्रामीण कमलदीप का कहना है कि खनन को रोकने के लिये एक पुलिस की टीम गठित करके इन पर नजर रखने के लिये छोड़ रखी है अगर किसी भी कर्मचारी की तरफ से कोताही पाई गई तो कार्यवाही