पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो पार्टी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाएगी उसी को देंगे वोट

जो पार्टी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाएगी उसी को देंगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>हरियाणा बिजली बोर्ड रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने लिया फैसला

भास्करन्यूज | अम्बाला

पंजाबकेसमान पेंशन नीति के हिसाब से इंक्रीमेंट लाभ देने की घोषणा केवल दिखावा एवं रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक था। स्टेट ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिए गए मांग पत्र में से एक भी बात नहीं माने जाने से गुस्साए हरियाणा बिजली बोर्ड रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को बैठक कर यह बात कही। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद नया घोषणा पत्र सौंपा जाएगा। जब तक रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सदस्यों ने फैसला लिया कि जो पार्टी भी उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाएगी, संगठन उसी को अपना सहयोग देगा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को पीपीओ नंबर के साथ पहचान पत्र जारी करना, बिजली भत्ता देना, मेडिकल भत्ता 500 की बजाए 2 हजार रुपए करना, पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देना, एलटीसी का शीघ्र भुगतान करना इत्यादि शामिल है। अम्बाला कैंट के डिविजन नंबर दो में हुई बैठक के दौरान राधेश्याम, शमशेर सिंह राणा, एसएस नेगी, सुरजन सिंह, नानू राम, केहर सिंह, प्रेम सिंह, बीबी गुप्ता, प्रेम सिंह सहित दर्जनों रिटायर्ड कर्मचारी मौजूद थे।

रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने बैठक कर चर्चा करते हुए।