हल्दरी में रक्त्दान शिविर 21 को
अम्बाला जिलारेडक्रास सोसायटी और जिला युवा विकास संगठन द्वारा 21 सितंबर को सुबह 9 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर हल्दरी में एक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए रेडक्रास सोसायटी अम्बाला की सचिव मिलन पंडित ने बताया कि इस शिविर में जिला युवा विकास संगठन के सदस्य युवक रक्तदान करेंगे। उन्होने कहा कि रक्तदान के लिए स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. विरेन्द्र भारती के नेतृत्व में एक टीम को तैनात किया गया है और संग्रह किया गया रक्त घायलों तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्लड बैंक अम्बाला में उपलब्ध कराया जाएगा।