- Hindi News
- कर्नल जाखड़ भाजपा के भूतपूर्वक सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक नियुक्त
कर्नल जाखड़ भाजपा के भूतपूर्वक सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक नियुक्त
अम्बाला | अम्बलाछावनी के डिफेंस काॅलोनी निवासी कर्नल महावीर सिंह जाखड़ को विधायक अनिल विज ने भाजपा जिला भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। 2003 मे रिटायर कर्नल जाखड़ ने अम्बाला छावनी मे एक्स सर्विसमैन लीग को पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया। यह एक्स-सर्विसमैन लीग मिनिस्टरी ऑफ डिफेंस की तीनों सेनाओं की मान्यता प्राप्त लीग है। जिसे ब्रिटिश एक्स सर्विसमैन से मान्यता प्राप्त है। कर्नल जाखड़ एक्स सर्विसमैन लीग के स्टेट वाईएस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।
महावीर जाखड़