पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो का तो भाजपा को समर्थन और ही अनिल विज को : अरोड़ा

इनेलो का तो भाजपा को समर्थन और ही अनिल विज को : अरोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जितनीकांग्रेसइनेलो की दुश्मन है उतनी ही बीजेपी भी। इसीलिए किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का सपोर्ट पार्टी किसी भी हाल में नहीं करेगी। पिछले विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी इनेलो द्वारा अनिल विज को जीतने के एक सवाल के जवाब में अशोक अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इनेलो का अनिल विज को किसी तरह का समर्थन नहीं है। बीजेपी के लोग ही इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं अम्बाला कैंट की सीट इस बार इनेलो के खाते में ही जाएगी। छावनी के ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबियों की इनेलो हितैषी पार्टी है और पंजाबी समुदाय ने इनेलो को बहुत प्रेम दिया है और यही प्रेम उन्हें इस बार अम्बाला छावनी के लोगों से चाहिए।

यूपी, राजस्थान, गुजरात में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर बोलते हुए अशोक ने कहा कि बीजेपी फील गुड की शिकार हो गई थी। उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव के सिर्फ 100 दिनों के भीतर पार्टी की यह हालत हुई है। अब यही हालत हरियाणा में भी हाेगी। अम्बाला शहर में किसे पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी के सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि यह सीट अकालियों को दे दी गई है। अब वे इस सीट पर जिसे उतारना चाहें उतार दें। सिटी में उन्होंने अकाली, इनेलो गठबंधन के लिए वोट मांगे तो कैंट में सूरज जिंदल (बब्याल) का प्रचार किया। सरकार आने पर अम्बाला के लिए इनेलो क्या करेगी के सवाल पर अरोड़ा ने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास समान रूप से होगा। किसी के साथ भेदभाव की नीति नहीं अपनी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनचेतना पार्टी, हरियाणा जनहित कांग्रेस आैर बसपा यदि महागठबंधन एक हो भी जाएं तो इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला।

बीजेपीपर लगाया टिकट बेचने का आरोप : अरोड़ाने कहा की बीजेपी ने जिन 43 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं उनमें से करीब 20 टिकटों को बेचा है। यह बात खुद करनाल से पार्टी के सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भी कही। अरोड़ा ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे का नारा देने वाली सरकार में अच्छे दिन आए तो जरूर लेकिन रामबिलास शर्मा कृष्णपाल गुर्जर धर्मवीर जैसे नेताओं के जो टिकटों को बेचने का काम कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि यह सवाल ही नहीं उठाता की पार्टी अनिल विज या बीजेपी के किसी भी उम्मीदवार का सपोर्ट करे।

कैंट के आलू गोदाम में इपेलो की जनसभा में मंच पर बैठे अशोक अराेड़ा, अम्बाला कैंट से इनेलो प्रत्याश