पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिल जमा कराने गए उपभोक्ताओं काे मिले धक्के, टोकन सिस्टम रहा बंद

बिजली बिल जमा कराने गए उपभोक्ताओं काे मिले धक्के, टोकन सिस्टम रहा बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12क्राॅसरोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक में बिजली उपभोक्ता जब अपना बिल जमा कराने गए तो वहां धक्के खाने को मिले। टोकन सिस्टम बंद था। चार खिड़कियों में से दो खिड़कियां भी बंद थी, जहां बिल जमा कराया जाता है। इसकी शिकायत जब उपभोक्ता एसडीओ से करने गए तो एसडीओ भी अपनी सीट से गायब मिले। मामला मंगलवार का है।

पंजाबी बाग के नितिन विज, मुसद्दी लाल, प्रदीप शर्मा, राहुल, सुनीता, कमल, गुरचरण सिंह ने बताया कि उनका बिल अभी चार-पांच दिन पहले ही आया है। बिल में सोमवारकोबिल जमा कराने की अंतिम तारीख दी हुई थी। सुबह आठ बजे ही वह बिल जमा कराने के लिए 12 क्राॅस रोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक पर पहुंच गए। वहां अन्य बुजुर्ग और काफी संख्या में महिलाएं भी थीं, पर खिड़कियां सिर्फ दो ही खुली थी। इसकी वजह से बिल जमा कराने में काफी देर हो रही थी। इसकी शिकायत जब एसडीओ से करने गए तो वह भी अपनी सीट से गायब मिले।

सबडिवीजन नंबर एक में यह है समस्याएं: सबडिवीजन नंबर एक में बीडी फ्लोर मिल एरिया का बिल जमा होता है। इसमें 29 कॉलोनियां हैं। इसके अलावा कच्चा बाजार, सदर बाजार, सब्जी मंडी, पल्लेदार मोहल्ला, मोची मंडी अन्य कई कॉलोनियों का बिल जमा होता है। बिल जमा करने के लिए चार खिड़कियां हैं। पहले बिल के लिए टोकन दिया जाता था जो बंद कर दिया गया है। चार खिड़कियां जिनमें दो पर एससी/एसटी बुजुर्गों के बिल तथा दो पर शहरी क्षेत्र के लोगों के बिल जमा होते थे। उनमें कर्मचारियों के अभाव में दो बंद कर दिया गया है। इससे बुजुर्ग व्यक्तियों को घंटों खड़ा रहना पड़ता है। बिल में 3:30 बजे तक बल जमा करने का उल्लेख होने पर भी कर्मचारी 1:30 बजे तक ही बिल जमा करते हैं। उपभोक्ताओं की डिमांड है कि डाकखाने में बिल जमा करना शुरू हो। दोनों बंद खिड़कियों को खोला जाए। बिल जमा होने वाले दिन अधिकारी भी अपनी कुर्सी पर मिलें।

^उपभोक्ताओं की शिकायत गलत है। बिल 10 दिन पहले भेजा जाता है। खिड़कियां तीन बजे तक खुली होती हैं। अधिकारी भी सीट पर होते हैं। मैं खुद पांच-दस हजार वाले डिफाल्टरों का बिल लेकर रख लेता हूं और जमा करता हूं। सुनीलअरोड़ा, एसडीओसब डिविजन नंबर दो

कैंट के 12 क्राॅस रोड पर लगी बिल जमा कराने वालों की भीड़ एक्सईएन बिजली बोर्ड को अपनी समस्या से अवगत करवाते लोग।

िबजली कर्मी ने धमकाया, बोला-मैं नहीं करता मीटर रीडिंग, अब एसडीओ ही आ