- Hindi News
- विनोद शर्मा ने कराया का विकास: शक्तिरानी
विनोद शर्मा ने कराया का विकास: शक्तिरानी
अम्बाला सिटी| हरियाणाजनचेतना चेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की धर्मप|ी शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि 10 साल पहले विनोद शर्मा ने अम्बाला के विधायक बनने और एरिया के विकास के लिए काम किया। यह विनोद शर्मा के व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है कि अम्बाला में कई विकास कार्य हुए। नई सब्जी मंडी का निर्माण हुआ, गांवों शहरों की सभी टूटी सड़कों को नया बनाया गया। पानी की किल्लत झेल रहे अम्बाला सिटी के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध कराया गया। ग्रामीण एरिया में ट्यूबवेल लगाए गए। शक्तिरानी शर्मा मंगलवार सुबह सद्दोपुर में आयोजित डोर-टू-डोर कार्यक्रम में लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बता रहे थे। इस अवसर पर गांव सद्दोपुर से हरनेक सिंह, बलबीर सिंह, रामजी दास, हरदयाल सिंह, परमिंदर, अनिल, रामलाल, बलवंत राय, रामदास ने इनेलो छोड़कर शक्तिरानी शर्मा की अध्यक्षता में हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) में शामिल होने की घोषणा की।