अज्ञात कारणों से लगी बाइक में आग
अम्बाला | पंजाबीबाग में कल रात को अज्ञात कारणों से मोटरसाइकिल में आग लग गई। मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। मोटरसाइकिल मालिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार की रात को होटल से खाना खाकर रहा था। पंजाबी बाग के पास बाथरूम करने के लिए रुक गया था। जब बाथरूम करके वापस लौटा तो मोटरसाइकिल में आग लग रही थी। एकाएक मोटरसाइकिल में आग बढ़ गई, जिससे कुछ ही पलों मे मोटर साइकिल जल कर खाक हो गई।