पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम दफ्तर के पास मिला शव

नगर निगम दफ्तर के पास मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | लगातारतीसरे दिन अम्बाला में शवों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। रोजाना मिल रहे शवों से कैंट में दहशत का माहौल है। मंगलवार को भी कैंट नगर निगम के पास बने बिजली बोर्ड के एक्सटेंशन काउंटर के कमरे में सड़ी गली हालत में एक शव मिला। राहगीरों ने बदबू आने के बाद आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक इंसानी शव पड़ा हुआ था। शव को कीड़े ने नोच खाया था। लोगों ने पुलिस को फोन करके शव पड़ा होने की जानकारी दी। जैसे तैसे शव को उठवाकर कैंट सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।