- Hindi News
- 13वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 3 अक्टूबर से
13वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप 3 अक्टूबर से
चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे 300 खिलाड़ी
अम्बालाहरियाणाशतरंज एसोसिएशन द्वारा 3 से 5 अक्टूबर तक एचसीए की तीन दिवसीय 13वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में होगी। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से 50 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची www.indianchess.org पर जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में से 8 सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी। यह टीम एक से 5 नवंबर तक लखनऊ शहर में होने वाली अखिल भारतीय दो लाख ईनामी शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 5 अक्टूबर को पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा में प्रवेश के लिए 30 सितंबर तक नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण होगा।