पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल स्कूल राई में दाखिले के आवेदन मांगे

खेल स्कूल राई में दाखिले के आवेदन मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | मोतीलालनेहरु खेल स्कूल राई में चौथी और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन फार्म 1 अक्तूबर से विद्यालय प्रांगण राई से 1000 रुपए की राशि अदा करके दस्ती तौर पर प्राप्त किए जा सकते हैं। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए फार्म की कीमत 500 रुपए रखी गई है। डाक द्वारा यह फार्म मंगवाने के लिए स्कूल प्रिंिसपल के नाम स्टेट बैंक आॅफ इंडिया का 1100 रुपए का बैंक ड्राफ्ट भेजना होगा और अनुसूचित जाति के बच्चों को 600 रुपए का बैंक ड्राफ्ट भेजकर यह फार्म मंगवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चौथी कक्षा के लिए बिना लेट फीस आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि 4 नवंबर 2014 है जबकि लेट फीस के साथ 18 नवंबर तक फार्म जमा कराए जा सकते हैं। इसी प्रकार 10 जमा 1 कक्षा के लिए यह फार्म 31 मार्च 2015 तक बिना लेट फीस के और 15 अप्रैल 2015 तक लेट फीस के साथ जमा कराए जा सकते हैं। दाखिले प्रवेश परीक्षा के लिए समय-सारिणी सहित पूरी जानकारी आवेदन पत्र के साथ दिए जाने वाले प्रोस्पेक्टस में दर्ज की गई है।