- Hindi News
- लाजवंती कॉलोनी वासी चार साल से झेल रहे वोल्टेज की समस्या
लाजवंती कॉलोनी वासी चार साल से झेल रहे वोल्टेज की समस्या
कम और अधिक वोल्टेज आने से खराब हो रहे बिजली उपकरण
अम्बाला|कभीकम तो कभी ज्यादा वोल्टेज आने से वाका आबादी लाजवंती कॉलोनी वासी पिछले 4 साल से समस्याएं झेल रहे हैं। इतना समय बीतने के बाद भी अफसर लोगों की इस समस्या की ओर ध्यान देना तक जरूरी नहीं समझ रहे हैं। बिजली की इस समस्या के कारण लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
कॉलोनी वासी डीपी गुलाटी, एसडी चड्ढा, रवि, तिलक राज ने बताया कि इस समस्या के निवारण के लिए कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि ट्रांसफार्मर पास नहीं हुआ। बाकायदा ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए पोल, केबल सहित अन्य सामान पिछले तीन महीनों से कॉलोनी में पड़ा है।
कॉलोनी वासी इसे लगवाने के लिए सब डिवीजन नंबर 2 के एसडीओ हरीश गोयल के पास जाकर कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक उन्होंने उनकी सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं इस बारे में कॉलोनीवासी 15 सितंबर को एक्सईएन के पास भी गए थे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा अपनी इस समस्या के लिए अब कॉलोनीवासियों ने चीफ इंजीनियर उत्तर हरियाणा, डीसी अम्बाला को पत्र लिखकर इस समस्या को ठीक करवाने की गुहार लगाई है।