अम्बाला| अबरविवार को जिले की गैस एंजेसियां खुलने लगेंगी। यह बात इंडियन आयल कॉपरेशन के डिप्टी मैनेजर नवीन मुखीजा ने बताई। गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए जून 2015 तक हर रविवार को भी गैस एजेंसियां खुलेगी।