सुबह से देररात तक होती रही बूंदाबांदी
15 एमएम बारिश, ओले पड़े फिर भी तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि
कैंट जगाधरी रोड रविवार को रात 8 बजे तेज बरसात की वजह से थोड़ी देर के लिए जाम भी लगा।
अम्बाला में ओले गिरे तो शिमला में बर्फबारी हुई। छह इंच तक जमी बर्फ देखने के लिए अम्बाला के लोग उतावले होने लगे हैं। बेशक शिमला का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पहुंच गया है, लेकिन लोगों ने सोमवार से ही शिमला में हुई बर्फबारी का आनंद उठाने का फैसला किया है। सिटी कैंट में टैक्सी की बुकिंग हो गई। टैक्सी संचालक अशोक कुमार ने बताया कि बर्फबारी को लेकर वे अब तक चार कारें बुक कर चुके हैं। जो सोमवार सुबह ही शिमला के लिए रवाना होंगी।
अम्बाला में ओले, शिमला में बर्फबारी
अम्बाला | रविवारको सुबह 5:55 से बूंदाबांदी शुरू हुई। जो देर रात तक चलती रही। गरज के साथ छींटे पड़े। शाम 7 बजे तक 15 एमएम बारिश हुई। कैंट के कलरहेड़ी, डिफेंस कॉलाेनी, सिटी में माॅडल टाउन, दुर्गा नगर में सुबह राय मार्केट में शाम ओले पड़े। रविवार को 3 बजे तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।