- Hindi News
- नशे के खिलाफ अिभयान को लेकर किया विचार विमर्श
नशे के खिलाफ अिभयान को लेकर किया विचार-विमर्श
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
राष्ट्रीययुवा सेवा संघ की बैठक रविवार को सिटी के मलिक पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कमल वोहरा उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने की। बैठक में शहर में फैल रहे नशे के व्यापार को बंद करने बारे विचार-विमर्श किया गया। कमल वोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा नशे की दलदल में धंसता जा रहा है। शहर में नशे का कारोबार फल-फुल रहा है। जिसका आने वाली पीढ़ी पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नशे से एक ओर जहां शरीर का नाश होता है, वहीं दूसरी ओर नशा करने वाले व्यक्ति की उसके परिजनों के नजरों के साथ-साथ समाज में भी कोई इज्जत नहीं होती। उन्होंने कहा कि उन्होंने नशे को समाप्त करने के लिए मुहिम चलाई है, जिसका आगाज उन्होंने अम्बाला से ही किया है। बैठक में गौरव मिगलानी, अभन सूद, नम्रता गौड़, अंशु शर्मा, अश्वनी शर्मा, विकास सैनी, लव बजाज, सनचीत, मुकेश, सोनू, आनंद कपिल मौजूद रहे।