- Hindi News
- भगवान पार्श्वनाथ के भजनों पर झूमे जैन समाज के लोग, गूंजे जयकारे
भगवान पार्श्वनाथ के भजनों पर झूमे जैन समाज के लोग, गूंजे जयकारे
अम्बाला |जैन धर्मके 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिवस पर जैन समाज के लोगों द्वारा लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पार्श्वनाथ भगवान का वर्णन करने के लिए इंदौर से भजन सम्राट रूपेश जैन दिल्ली के राजकुमार जैन ने भगवान के भजनाें की वर्षा कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। चारों तरफ महावीर स्वामी के जयकारों से पांडाल गुंजने लगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हेमचंद जैन रामजी लाल चंद ने शिरकत की। भजन संध्या का संचालन जैन साहिब म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के राजकुमार जैन ने किया। रूपेश जैन ने पारस नाम रसीला, जीवन है पानी की बूंद, मेरी आंखों में पार्श्वनाथ। इस अवसर पर अमित कुमार जैन, सुभाष जैन, साहिल जैन, विवेक जैन, अभय जैन, मनमोहन जैन, पुनीत जैन, मनोज जैन, अंकित जैन, प्रिंस जैन, नितिन जैन, नीरज जैन, विनय जैन, अश्वनी जैन अन्य जैन समाज के लोगों के सहयोग से किया गया।
भजन प्रस्तुत करते राजकुमार जैन।
कैंट लार्ड महाबीर जैन स्कूल में भजन संध्या के दौरान भजनों पर नाचते लोग।