पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज को पोलियो मुक्त बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी : पटनायक

समाज को पोलियो मुक्त बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी : पटनायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

रोटरीक्लबके डिस्ट्रिक गर्वनर दलीप पटनायक ने कहा कि यद्यपि मार्च 2014 में भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन हमें इस विषय में तब तक सजग तथा निरंतर प्रयासरत रहना होगा जब तक पूरा विश्व इस गंभीर रोग से मुक्त नहीं हो जाता। पटनायक रविवार को सिटी के सूरज पैलेस में रोटरी क्लब अम्बाला सेंट्रल द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक पोलियो- प्लस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विश्व में पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा नाइजीरिया को छोड़कर सभी देश पोलियो मुक्त हो चुके हैं लेकिन कीनिया तथा नाइजीरिया जैसे देशों में थोड़ी से लापरवाही के कारण फिर पोलियो के कुछ मामले सामने आए हैं। इस अभियान के डिस्ट्रिक काउंसलर आरएस परमार ने बताया कि यद्यपि पोलियो उन्मूलन के लिए विकासशील देशों में पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, लेकिन विकसित देशों में जहां इस रोग का पूरी तरह से उन्मूलन हो चुका है वहां पोलियो के साथ-साथ रोटावायर रुबेला तथा जापानी बुखार जैसी बीमारियों को रोकने के लिए इंजेक्शन का आविष्कार किया गया है जो अभी विकसित देशों में लगाया जा रहा है। भारत में भी अगले वर्ष के मध्य तक इन बीमारियों को रोकने के लिए यह इंजेक्शन लगाया जाएगा। इस अभियान के डिस्ट्रिक चेयरमैन पीके भारद्वाज ने बताया कि नए इजाद किए गए इंजेक्शन को लगाने का खर्चा 5.5 बिलियन डालर आएगा जिसके लिए 4 बिलियन डालर की राशि यूएसए सहित चार अरेबियन देशों ने जुटाने का वादा किया है।

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बेला शर्मा, डिस्ट्रिक रोटरी सचिव सुधीर चौधरी, वरिष्ठ रोटेरियन राजेंद्र नाथ, अवतार सिंह, रतन सिंह ढिल्लों, डॉ. धीर, डॉ. देशबंधु, प्रेम गोसांई, केएस वालिया, एचबी मुंझाल, इनर व्हील क्लब की प्रधान रीटा मुंझाल, पूर्व प्रधान उषा मुंझाल मौजूद थे।

राेटरी क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर दलीप पटनायक कार्यक्रम का शु्भारम्भ करते हुए।