पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेह मिलन में मंत्री के सामने रखी मांगे

स्नेह मिलन में मंत्री के सामने रखी मांगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| दीसाइंस अॉपरेटर्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन की तरफ से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में खेल मंत्री अनिल विज का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने अनिल विज के सामने अपनी मांगें रखी। कार्यक्रम में साइंस अॉपरेटर्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के सदस्यों कैंट के गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सदस्यों ने अपनी निम्नलिखित मांगों को मंत्री के सामने रखा। अम्बाला छावनी को साइंस सिटी का दर्जा मिले, साइंटिफिक पार्क की स्थापना, शहीदों के भव्य स्मारक बनाए जाए, कुटीर तथा लघु उद्योगों की प्रगति के लिए 200 से 250 वर्ग के प्लाट व्यापारियों को मिलने चाहिए, व्यापारियों पर अप्रत्याशित कष्ट आने पर वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गुप्ता, बालकिशन ठाकुर, जैन चंद अग्रवाल, अनिल कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, कैलाश नाथ अन्य लोग मौजूद रहे।